बड़ी खबर: शिक्षामित्रों को लेकर बीएसए साहब का बड़ा आदेश,दो दिनों के अन्दर करें यह काम

बड़ी खबर: शिक्षामित्रों को लेकर बीएसए साहब का बड़ा आदेश,दो दिनों के अन्दर करें यह काम

विषय:- शिक्षामित्रों के स्थानान्तरण / समायोजन संबंधी सूचना अधिनियम उपलब्ध कराने के संबंध में।

उपर्युक्त विषयक अवगत कराना है कि कार्यालय पत्र संख्या / 3934-43 / 2026-27 दिनांक 01.08.2026 का संदर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें (प्रति संलग्न), जिसके द्वारा शिक्षा निदेशक (बेसिक) उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्र संख्या तथा शासन के पत्र संख्या दिनांक 12.12.2025 एवं पत्र संख्या–आठी/1167874/202568-5099/99/2023 अनुभाग–5 बेसिक शिक्षा विभाग, पार्ट (1) दिनांक 09.12.2025 द्वारा निर्गत शासनादेश दिनांक 03.01.2025 एवं 12.06.2025 के क्रम में परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों का उनके मूल विद्यालय में एवं मूल विद्यालय में पद रिक्त न होने की स्थिति में मूल विद्यालय के ग्राम सभा स्थित विद्यालय में स्थानान्तरण/समायोजन हेतु निर्धारित प्रारूप पर तत्काल सूचना चाही गयी थी।

Read More: बिग ब्रेकिंग न्यूज: शिक्षामित्रों को लेकर शिक्षा निदेशक बेसिक की तरफ से आया 6 पेज का आर्डर, जानिए क्या कहा गया है इसमें??

अग्रेतर खेद का विषय है कि समय-सीमा व्यतीत हो जाने के उपरांत भी कतिपय विकास खण्डों द्वारा उक्त वांछित सूचना अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को प्रेषित नहीं की गई है, जिससे उपरोक्ताधिकारियों को समयबद्ध आख्या प्रेषित किये जाने में विलम्ब हो रहा है।

Leave a Comment