शिक्षकों के बीमा कटौती वापसी के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण आदेश,5 तक सूचना उपलब्ध करने का आर्डर

शिक्षकों के बीमा कटौती वापसी के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण आदेश,5 तक सूचना उपलब्ध करने का आर्डर

महोदय,

उपर्युक्त विषयक अवगत कराना है कि बेसिक शिक्षा परिषद के दिनांक 31–03–2014 के बाद नियुक्त शिक्षक / शिक्षणेतर कर्मचारियों के वेतन से दिनांक 01–09–2022 तक काटी गयी सामूहिक बीमा प्रीमियम की धनराशि को सम्बन्धित शिक्षक / शिक्षणेतर कर्मचारियों को वापस किये जाने हेतु वित्त नियंत्रक, बेसिक शिक्षा परिषद, उ०प्र०, प्रयागराज के पत्र संख्या वेतन / अनुदान प्राप्ति / 1 / 6591–6821 / 2026–27 दिनांक 29 अगस्त 2026 के द्वारा जनपद बुलन्दशहर को रू0 163999372.00 का बजट आवंटित किया गया है। उक्त आवंटित बजट का उपभोग वर्तमान वित्तीय वर्ष में ही किया जाना है।

Read More: परिषदीय स्कूलों में अब हर माह होगा टीचिंग ऑडिट, पढ़िए सूचना

उक्त क्रम में आपको निर्देशित किया जाना है कि आप अपने विकासखण्ड में बेसिक शिक्षा परिषद के दिनांक 31–03–2014 के बाद नियुक्त शिक्षक / शिक्षणेतर कर्मचारियों के वेतन से दिनांक 01–09–2022 तक काटी गयी सामूहिक बीमा प्रीमियम की धनराशि का बिल भलीभाँति परीक्षण उपरान्त भुगतान की स्पष्ट संस्तुति के साथ 05–10–2026 तक अनिवार्य रूप से इस कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि समय से उनके बीमा प्रीमियम की धनराशि का भुगतान कर परिषद मुख्यालय को आख्या प्रेषित की जा सके। बिल तैयार करते समय यह सुनिश्चित कर लिया जाये कि बिल उन्हीं शिक्षक / शिक्षणेतर कर्मचारियों का तैयार किया जा रहा जिनकी नियुक्ति 31–03–2014 के पश्चात की गयी तथा जिनके वेतन से बीमा प्रीमियम की कटौती हुई है। बिल के त्रुटिपूर्ण प्रस्तुत करने की स्थिति में अनियमित भुगतान के लिये आप स्वयं उत्तरदायी होंगे।

Leave a Comment