हफ्ते में 3 दिन परोसा जाएगा मोटा अनाज:- ‎बदलेगा स्वाद, शरीर होगा पौष्टिक, पढ़िए सूचना

हफ्ते में 3 दिन परोसा जाएगा मोटा अनाज:- ‎बदलेगा स्वाद, शरीर होगा पौष्टिक, पढ़िए सूचना

बरेली, जिले के परिषदीय विद्यालयों vidyalaya में पढ़ने वाले 2.83 लाख lakh से अधिक नौनिहालों के स्वास्थ्य और पोषण को बेहतर बनाने के लिए शासन स्तर से एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। मिड-डे मील (एमडीएम) MDM के तहत बच्चों को दिए जाने वाले भोजन में मोटे अनाज यानी मिलेट्स को प्रमुखता से शामिल किया जाएगा। आदेश मिलते ही विभाग ने जिले भर के स्कूलों School में तैयारियां तेज होगी।नई व्यवस्था का सीधा लाभ जिले के बेसिक स्कूलों में अध्ययनरत 2.83 लाख lakh से अधिक बच्चों को मिलेगा।

पूर्व में हुए मिलेट्स महोत्सव में बच्चों के खानपान में सुधार और उन्हें पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने पर गहन मंथन किया गया था। इसी महोत्सव में लिए ऐतिहासिक निर्णय के बाद शासन ने मिड-डे मील के मेनू में संशोधन करते हुए मिलेट्स को शामिल करने के आधिकारिक आदेश जारी किए थे। बीएसए BSA डॉ. विनीता ने बताया कि नए आदेश के तहत अब प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों vidyalaya में प्रतिदिन का एक नया और संतुलित मेनू तैयार किया जाएगा। स्कूली बच्चों को सप्ताह में तीन दिन day भोजन में मोटा अनाज दिया जाएगा। इसमें बाजरे की खिचड़ी के साथ-साथ सोयाबीन और अन्य मिलेट्स से बने स्वादिष्ट व पौष्टिक व्यंजन शामिल रहेंगे।

Leave a Comment