जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण आदेश

जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण आदेश

बिजनौर। नगर पालिका परिषद, बिजनौर की ओर से जनगणना-2027 के द्वितीय चरण को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। यह आदेश राजा ज्वाला प्रसाद आर्य इंटर कॉलेज, बिजनौर के प्रधानाचार्य को भेजा गया है।

ये भी पढ़ें : UP अनुपूरक बजट में बेसिक शिक्षा विभाग के लिए क्या है खास? शिक्षकों और शिक्षा मित्रों को मिल सकती है बड़ी राहत!

जारी पत्र में बताया गया है कि भारत सरकार, गृह मंत्रालय के पत्र संख्या DCO-UP/CENSUS-2027/MTTRAINING/2026-Part-(1), दिनांक 01.09.2026 के अनुपालन में जिलाधिकारी बिजनौर के कार्यालय पत्रांक 361/जनगणना अनुभाग/2026, दिनांक 28.09.2026 के क्रम में यह व्यवस्था की गई है। पत्र के अनुसार, नगर पालिका द्वारा भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की गणना हेतु मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रगणकों व सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया जाना है। इसके लिए संबंधित कॉलेज के तीन कमरों की आवश्यकता बताई गई है।

इन तारीखों में आरक्षित करने होंगे तीन कमरे

नगर पालिका परिषद ने कॉलेज प्रशासन से अनुरोध किया है कि निम्न तारीखों में कॉलेज के तीन कमरे आरक्षित रखने का कष्ट करें—

  • 22 से 24 अक्टूबर 2026
  • 27 से 29 अक्टूबर 2026
  • 30 अक्टूबर से 02 नवंबर 2026

पत्र में कहा गया है कि इन तारीखों में तीन कमरे उपलब्ध कराने से जनगणना 2027 का कार्य सफलतापूर्वक समयान्तर्गत पूर्ण किया जा सकेगा।

पत्र के अंत में अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद बिजनौर की ओर से यह पत्र जारी किया गया है।

प्रतिलिपि:
जिला जनगणना अधिकारी, बिजनौर की सेवा में सादर सूचनार्थ प्रेषित।

Leave a Comment