जनगणना प्रशिक्षण मानदेय के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना
जनगणना प्रशिक्षण मानदेय के संबंध में बल्दीराय तहसील से प्राप्त सूचना के अनुसार, ऐसे शिक्षक जिन्होंने जनगणना प्रशिक्षण प्राप्त किया था, किंतु उनकी जनगणना ड्यूटी नहीं लगी थी, उनके ₹1,200 प्रशिक्षण मानदेय के भुगतान का शीघ्र प्रयास किया जा रहा है।
अवगत कराया गया है कि शीघ्र ही लगभग 50 से 60 ऐसे शिक्षकों, जिन्होंने जनगणना प्रशिक्षण प्राप्त किया था लेकिन उनकी ड्यूटी नहीं लगी थी, से बैंक खाते का विवरण मांगा जाएगा। इसके बाद संबंधित शिक्षकों के खातों में मानदेय की धनराशि भेजे जाने की प्रक्रिया की जाएगी।
इसके अतिरिक्त, मेरे द्वारा पंचायत बीएलओ के मानदेय के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की गई। इस पर बताया गया कि शीघ्र ही इसकी जानकारी प्राप्त कर मानदेय के भुगतान का प्रयास किया जाएगा।