बच्चों के लिए मंगाईं किताबें फेंकीं, प्रधानाध्यापक सस्पेंड
सीतापुर, संवाददाता। पहला विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय vidyalaya पचदेवरा भान में बच्चों को वितरित की जाने वाली किताबें कूड़े में मिलने के मामले में कार्रवाई हुई है। जिलाधिकारी DM के निर्देश पर कराई गई जांच में विद्यालय में कई अनियमितताएं सामने आईं। बीएसए BSA गोरखनाथ पटेल ने प्रभारी प्रधानाध्यापक संजीव तिवारी को निलंबित कर दिया है। वहीं, पांच कर्मचारियों karmchariyon को कारण बताओ नोटिस जारी कर अग्रिम आदेशों तक उनका वेतन रोक दिया गया है।
तीन दिन पहले विद्यालय vidyalaya परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया social media पर वायरल हुआ था। इसमें ग्रामीण शिक्षकों teacher की मौजूदगी में कूड़े से किताबें निकालते दिखाई दिए थे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि विद्यालय vidyalaya में बच्चों के लिए आने वाली सामग्री का नियमित वितरण नहीं किया जाता है।
उन्होंने मामले की शिकायत जिलाधिकारी DM डॉ. राजा गणपति आर से की थी। डीएम DM के निर्देश पर हुई जांच में विद्यालय परिसर और कक्षों की साफ-सफाई में कमी मिली। आईसीटी लैब की सामग्री का उपयोग नहीं हो रहा था और हैंडवॉश यूनिट भी बंद मिली। इसके अलावा बच्चों को समय से पहले विद्यालय vidyalaya से छोड़ने, मध्याह्न भोजन व्यवस्था और अभिलेखों में भी कमियां पाई गईं। जांच रिपोर्ट report के आधार पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी BSA ने प्रभारी प्रधान अध्यापक को निलंबित करने के साथ पांच कर्मियों को कारण बताओ नोटिस notice जारी किया है। उनके जवाब और विभागीय प्रक्रिया के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।