पिता को मृत दिखाकर 23 साल तक नौकरी करने वाला शिक्षक निलंबित
उन्नाव। शिक्षक पिता को कागजों में मृत दिखाकर मृतक आश्रित कोटे से बेटे ने नौकरी हासिल की। 23 साल Year तक जिस पिता की मौत के आधार पर बेटा नौकरी करता रहा, उन्हीं के नाम पर जमीन का बैनामा होने से मामले का खुलासा हुआ। पूरे मामले की जांच के बाद बीएसए BSA ने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर उसे हिलौली बीआरसी brc से संबद्ध कर दिया है। उसके पिता अब भी जीवित हैं और मां पेंशन ले रही है। आगे की जांच हसनगंज बीईओ BEO को सौंपी गई है।
Asoha Block Kshetra Ke असोहा ब्लॉक क्षेत्र के मंझरिया गांव निवासी श्रीराम यादव साल 2002 में नीमटीकर गांव के प्राथमिक स्कूल School में शिक्षक थे। छोटे बेटे रामबरन ने पिता को कागजों में मृत दिखाकर मृतक आश्रित कोटे से साल 2003 में शिक्षक Teacher के पद पर नियुक्ति ली। इसके बाद रामबरन परिवार सहित लखनऊ के मोहनलालगंज में रहने लगा। वहीं से असोहा में नौकरी करने आता था। रामबरन ने साल Year 2004 में असोहा ब्लॉक से हिलौली में तबादला करा लिया।
वर्तमान में हिलौली के खेरवा गांव के उच्च प्राथमिक स्कूल School में रामबरन के इस फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ जब साल 2014-15 में पिता श्रीराम के नाम पर जमीन का बैनामा कराया गया। मामले की शिकायत कोराना गांव के ललितेश सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने शिक्षा निदेशक और बीएसए BSA से की। आरोप था कि श्रीराम यादव को साल 2002 में सरकारी अभिलेखों में मृत दर्ज किया गया था। मृत्यु के 13 साल Year बाद 2014-15 में उन्होंने जमीन का बैनामा कैसे किया और जमीन की वरासत 21 साल Year बाद 2023 में कैसे हुई। इन्हीं आरोपों के बाद बीएसए BSA ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित की थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर बीएसए BSA ने निलंबन की कार्रवाई की कार्यरत था। बीएसए BSA शैलेष पांडेय ने बताया कि शिक्षक Teacher को निलंबित कर दिया गया है। आगे की जांच और कार्रवाई जारी है।