सरकार ने एक बार पुनः शिक्षामित्रों व अनुदेशकों के साथ किया अन्याय
◆ लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत सभी कर्मचारियों एवं शिक्षकों व शिक्षामित्रों, अनुदेशकों का स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में समझौता के तहत सेलेरी खाता खुलवाया गया, और सभी से कहा गया कि सेलेरी खाते पर एक करोड़ का टर्म इंश्योरेंस, व अन्य सुविधाएं मिलेंगी, जिस पर विभाग के सभी शिक्षक व संविदा कर्मचारी स्टेट बैंक में अपना सेलेरी खाता ट्रांसफर करा लिए।
विभाग के तरफ़ से 8 अक्टूबर को एक लेटर बेसिक शिक्षा अधिकारी के नाम जारी कर केवल स्थाई कर्मचारी व शिक्षकों का डेटा टर्म इंश्योरेंस के लिए मांगा गया, जिस पर शिक्षामित्रों व अनुदेशकों में नाराजगी व्याप्त हो गयी, प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी द्वारा मंच से कहा गया था कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा टर्म इंश्योरेंस व सभी सुविधाएं शिक्षामित्रों व अनुदेशकों को भी देय होगी, लेकिन विभाग द्वारा केवल स्थाई कर्मचारी व शिक्षकों का विवरण उपलब्ध कराने के आदेश से संशय पैदा हो गयी है।