School Holidays : आज महिला शिक्षिकाओं का रहेगा अवकाश, देखें सम्बंधित आर्डर

School Holidays : आज महिला शिक्षिकाओं का रहेगा अवकाश, देखें सम्बंधित आर्डर

श्रीमती अलका भटनागर जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ शाखा सहारनपुर के पत्र संख्या-86/2026-27 दिनांक 11.09.2026 का संदर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें जिसके माध्यम से सचिव महोदय उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा निर्गत अवकाश सूची के क्रम में जिन शिक्षिकाओं द्वारा हरियाली तीज के अवकाश का उपभोग नहीं किया गया है, उन्हें हरितालिका तीज का अवकाश प्रदान किये जाने का अनुरोध किया गया है।

Read More : 14 सितंबर सोमवार को महिला शिक्षिकाओं का रहेगा अवकाश, जानें पूरी खबर

उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में अवगत कराना है कि सचिव महोदय उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के पत्र संख्या-बे0शि0प0/19684-89/2025-26 दिनांक 31.12.2025 के माध्यम से वर्ष 2026 में दिये जाने वाले अवकाशों की तालिका निर्गत की गयी है। जिसके अनुसार हरि तालिका तीज अथवा हरियाली तीज में से 01 अवकाश शिक्षिकाओं को देय होगा।

अतः सचिव महोदय उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज का पत्र संख्या-बे0शि0प0/19684-89/2025-26 दिनांक 31.12.2025 इस पत्र के साथ संलग्न कर इस निर्देश के साथ प्रेषित है कि जिन शिक्षिकाओं द्वारा हरियाली तीज का अवकाश नहीं लिया गया है, उन्हें हरितालिका तीज का अवकाश प्रदान किये जाने हेतु नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

Leave a Comment