School Holidays : जिले में लगातार बारिश के चलते कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित

School Holidays : जिले में लगातार बारिश के चलते कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित

बरेली, 7 सितंबर 2026। जनपद में लगातार हो रही वर्षा को देखते हुए जिलाधिकारी महोदय के आदेशानुपालन में जनपद बरेली के कक्षा 1 से 8 तक के समस्त यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड, परिषद्ीय प्राथमिक/उच्च प्राथमिक, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में दिनांक 08 सितंबर 2026 एवं दिनांक 09 सितंबर 2026 का अवकाश घोषित किया गया है।

इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बरेली द्वारा कार्यालय आदेश जारी किया गया है। आदेश में संबंधित विद्यालयों को उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश में क्या कहा गया?

कार्यालय आदेश में कहा गया है कि जनपद में लगातार हो रही वर्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदय के आदेशानुपालन में कक्षा 1 से 8 तक के सभी संबंधित विद्यालयों में 8 सितंबर और 9 सितंबर 2026 को अवकाश रहेगा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बरेली द्वारा जारी इस आदेश में संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालयों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों एवं इंचार्जों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश की प्रतिलिपि इन अधिकारियों को भेजी गई

  1. महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक, उ०प्र०, लखनऊ।
  2. जिलाधिकारी महोदय, बरेली।
  3. मुख्य विकास अधिकारी महोदय, बरेली।
  4. सचिव, उ०प्र० बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज।
  5. संयुक्त शिक्षा निदेशक, बरेली मंडल, बरेली।
  6. मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक), तृतीय मंडल, बरेली।
  7. जिला विद्यालय निरीक्षक, बरेली।
  8. समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, बरेली।
  9. समस्त प्रबंधक/प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक/इंचार्ज को अनुपालनार्थ।
  10. प्रधान संपादक, दैनिक समाचार पत्र दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान, अमर उजाला एवं अमृत विचार को इस अनुरोध के साथ प्रेषित कि उक्त सूचना को अपने समाचार पत्र में निःशुल्क प्रकाशित करने का कष्ट करें।

आदेश जारीकर्ता:
डॉ. (विनीता)
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बरेली

दिनांक: 07/09/2026
पत्रांक: एससीटीओ/8342-सी/2026-27

 

Leave a Comment