इन कर्मचारियों को भी अन्य कर्मचारियों की भांति माह के प्रथम तारीख को वेतन दिलाए जाने के संबंध मे आर्डर जारी

इन कर्मचारियों को भी अन्य कर्मचारियों की भांति माह के प्रथम तारीख को वेतन दिलाए जाने के संबंध मे आर्डर जारी

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की माँग पर आवश्यक कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में।

महोदय,

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पत्र दिनांक 07-08-2026 (छायाप्रति संलग्न) का सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें, जिसमें द्वारा प्रदेश के समस्त जनपदों में लेखपालों का मासिक वेतन माह की 15 से 20 तारीख के मध्य दिये जाने का अनुरोध करते हुए माह के प्रथम तारीख को वेतन दिलाये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही किये जाने का अनुरोध किया गया है।

Read More : निम्नलिखित शिक्षामित्रों तीन दिनों के अन्दर उपलब्ध कराए यह सूचना, साहब का बड़ा आदेश जारी

2- अतः उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पत्र दिनांक 07-08-2026 की प्रति संलग्न कर प्रेषित करते हुए मुझे यह कहने का निर्देश हुआ है कि कृपया अन्य राज्य कर्मचारियों की भांति राजस्व लेखपालों को भी माह के प्रथम तारीख को वेतन दिलाये जाने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराने का कष्ट करें।

Leave a Comment