Shikshamitra big breaking news : निम्नलिखित शिक्षामित्रों तीन दिनों के अन्दर उपलब्ध कराए यह सूचना, साहब का बड़ा आदेश जारी
बस्ती। शिक्षामित्रों के स्थानान्तरण/समायोजन के संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बस्ती कार्यालय की ओर से सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं। कार्यालय पत्रांक 6757-60 / 2026-27 दिनांक 01-09-2026 के माध्यम से शिक्षामित्रों के स्थानान्तरण/समायोजन हेतु निर्धारित प्रारूप पर सूचना उपलब्ध कराए जाने के संबंध में आदेश जारी किया गया है।
शासनादेश एवं पूर्व निर्देशों का दिया गया संदर्भ
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बस्ती द्वारा जारी पत्र में कार्यालय के पत्रांक/स्थापना/10695-701/2025-26 दिनांक 17.12.2025 तथा शिक्षा निदेशक (बेसिक), उ०प्र० लखनऊ के पत्रांक-शिनि० (बेसिक)/53767-937/2025-26 दिनांक 12.12.2025 का संदर्भ दिया गया है।
पत्र में शासन के पत्र संख्या आई/1167874/2025, 68-5099/99/2023 अनुभाग-5 (बेसिक शिक्षा), बेसिक शिक्षा विभाग पार्ट (1) दिनांक 09.12.2025 द्वारा शिक्षामित्रों के स्थानान्तरण/समायोजन के संबंध में शासन द्वारा निर्गत शासनादेश दिनांक 03.01.2025 एवं दिनांक 12.06.2025 के क्रियान्वयन हेतु कार्यवाही किए जाने के निर्देशों का उल्लेख किया गया है।



26 शिक्षामित्रों के मूल विद्यालय में पद रिक्त नहीं
जारी पत्र में बताया गया है कि उपलब्ध कराए गए आवेदनों में से कुल 26 शिक्षामित्रों के मूल विद्यालयों में पद रिक्त नहीं है।
शासन के पत्र दिनांक 09.12.2025 एवं शिक्षा निदेशक (बेसिक) उ०प्र० लखनऊ के पत्र दिनांक 12.12.2025 के बिन्दु 05 में दी गई व्यवस्था का भी उल्लेख किया गया है।
पत्र में कहा गया है कि—
“जिन पुरुष अथवा अविवाहित महिला शिक्षा मित्रों के प्रकरण में उनके मूल तैनाती वाले विद्यालय में उक्त आधार पर रिक्ति नहीं होती है तो उनको मूल विद्यालय के ग्राम सभा/ग्राम पंचायत/वार्ड में संचालित किसी अन्य विद्यालय में रिक्ति होने पर तैनात कर दिया जाये”
के निर्देश प्रदान किए गए हैं।
3 दिन के भीतर सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निर्देशित किया है कि अंकित सूची में विकासखण्ड के शिक्षामित्रों से मूल तैनाती वाले विद्यालय में रिक्ति न होने के कारण उनके मूल विद्यालय के ग्राम सभा/ग्राम पंचायत/वार्ड में संचालित किसी अन्य विद्यालय में रिक्त होने के संबंध में निर्धारित प्रारूप पर विकल्प/सूचना प्राप्त करते हुए तीन दिवस के भीतर अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
पत्र में इसके साथ “संलग्नक- उक्तवत” अंकित किया गया है।
किन अधिकारियों को भेजी गई प्रतिलिपि?
पत्र की प्रतिलिपि सूचना एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु निम्न को भेजी गई है—
- जिलाधिकारी महोदया बस्ती
- मुख्य विकास अधिकारी महोदय बस्ती।
- संलग्न सूची में अंकित शिक्षामित्र जनपद बस्ती को इस निर्देश के साथ कि निम्नलिखित प्रारूप पर विकल्प पत्र भर कर दिनांक 05.09.2026 तक अपने ब्लाक संसाधन केन्द्र पर जमा करना सुनिश्चित करें।
पत्र के अंत में अनूप कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बस्ती के हस्ताक्षर अंकित हैं।
शिक्षामित्रों के लिए महत्वपूर्ण तारीख
संलग्न सूची में अंकित शिक्षामित्रों को निर्धारित प्रारूप पर विकल्प पत्र भरकर 05.09.2026 तक अपने ब्लॉक संसाधन केन्द्र पर जमा करना सुनिश्चित करने को कहा गया है। वहीं, संबंधित सूचना प्राप्त होने के बाद उसे तीन दिवस के भीतर अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।