शिक्षामित्रों और पुरानी पेंशन की मांगें होंगी घोषणा पत्र में : अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी SP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव Akhilesh Yadav ने कहा कि पार्टी सत्ता में आई तो वित्तविहीन शिक्षकों teacher और शिक्षामित्रों shikshamitro की मांगों के साथ पुरानी पेंशन व्यवस्था को भी चुनावी घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा। शनिवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने प्रदेश की शिक्षा, परीक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भाजपा सरकार Government पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार Government के कार्यकाल में शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई है।
उन्होंने कहा कि शिक्षकों teacher और शिक्षामित्रों shikshamitro से जुड़े मुद्दों का समाधान किए जाने की जरूरत है। उन्होंने पार्टी की सरकार Government बनने पर इनसे जुड़ी मांगों को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसान, नौजवान और व्यापारी परेशान हैं। किसानों को समय पर खाद, बीज और कीटनाशक उपलब्ध नहीं होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि इससे खेती-किसानी प्रभावित हो रही है। उन्होंने सरकार Government से किसानों की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देने की मांग की।