UP के प्राथमिक विद्यालयों में 11508 सहायक अध्यापक भर्ती विज्ञापन से प्रतियोगी छात्र उत्साहित, शिक्षामित्र निराश क्यों?
प्रयागराज। बेसिक शिक्षा विभाग basic shiksha vibhag के प्राथमिक विद्यालयों vidyalaya में 11508 सहायक अध्यापकों teacher की भर्ती का विज्ञापन प्रतियोगी छात्रों को उत्साहित करने वाला है। दूसरी ओर लंबे समय से भर्ती की बाट जोह रहे शिक्षामित्रों shikshamitro को निराशा हाथ लगी है।इन पदों के विज्ञापन में जो निमय और शर्तें हैं उनमें भारांक और कोटे की व्यवस्था नहीं है। इसे लेकर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ shikshamitra sangh ने मुख्यमंत्री, अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा और शिक्षा Shiksha सेवा चयन आयोग से पत्राचार किया है।
Read More : 11 साल से घर बैठे वेतन उठा रहीं मैडमजी, अब होंगी निलंबित, बीईओ-लिपिकों पर भी कार्रवाई तय, पढ़िए पूरा मामला
प्रदेश Pradesh में करीब 1.42 लाख lakh शिक्षामित्र shikshamitra परिषदीय स्कूलों school में करीब 26 वर्ष से सेवा दे रहे हैं। उम्मीद थी कि उत्तर प्रदेश शिक्षा Shiksha सेवा चयन आयोग की ओर से जारी विज्ञापन में शिक्षामित्रों shikshamitro के लिए विशेष निर्देश होंगे। वजह यह कि सर्वोच्च न्यायालय ने राम शरण मौर्य केस में नवंबर 2020 दिए आदेश में भारांक देने को कहा था।
यह बात तब आई थी जब सर्वोच्च न्यायालय ने जुलाई 2017 में शिक्षामित्रों shikshamitro का समायोजन samayojan निरस्त कर दिया था। शीर्ष अदालत के आदेश order पर प्रदेश सरकार ने 68500 और 69000 भर्ती में शिक्षामित्रों shikshamitro को 2.5 अंक का भारांक दिया था। उस समय हुई परीक्षा का पूर्णांक 150 अंक था। इस बार की शिक्षक भर्ती परीक्षा Exam का पूर्णांक 360 अंक है। ऐसे में भारांक बढ़ना चाहिए लेकिन आयोग की ओर से जारी अधिसूचना में इसका कोई उल्लेख नहीं है।