11 साल से घर बैठे वेतन उठा रहीं मैडमजी, अब होंगी निलंबित, बीईओ-लिपिकों पर भी कार्रवाई तय, पढ़िए पूरा मामला
बलरामपुर। बेसिक शिक्षा विभाग basic shiksha vibhag का खेल निराला है। परिषदीय विद्यालयों vidyalaya में तैनात कई गुरुजन विद्यालय vidyalaya आकर बच्चों को पढ़ाना आवश्यक नहीं समझते। खंड शिक्षा अधिकारियों BEO की मेहरबानी से शिक्षक Teacher घर बैठे वेतन उठा रहे हैं। श्रीदत्तगंज के प्राथमिक विद्यालय vidyalaya अहिरनडीह की शिक्षिका कंचन गुप्ता लंबे समय से विद्यालय vidyalaya नहीं आ रही हैं। उनका वेतन vetan घर बैठे निकल रहा है।इसी तरह हरैया सतघरवा उच्च प्रावि देवपुरा, प्राथमिक विद्यालय लंबीकोहल व प्रावि गंजड़हवा की शिक्षिकाएं नौकरी job मिलने के बाद से विद्यालय vidyalaya में झांकने तक नहीं आईं। अभिभावक, ग्रामीण व प्रधान आदि उन्हें पहचानते तक नहीं हैं। वहीं तुलसीपुर के प्राथमिक विद्यालय vidyalaya कल्याणपुर में तैनात शिक्षक Teacher के स्थान पर ही बाहरी व्यक्ति एवजी पर बच्चों को पढ़ा रहे हैं।
ऐसे निकलता रहा शिक्षिकाओं का वेतन
बात शुरू करते हैं श्रीदत्तगंज शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय vidyalaya अहिरनडीह से। यहां तैनात सहायक अध्यापक AT कंचन गुप्ता कई वर्षों से विद्यालय नहीं आ रहीं हैं। फिर भी प्रधानाध्यापक व विभागीय लिपिक की मिलीभगत से उनकी उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर होने के साथ ही वेतन निकलता रहा। बीते दिनों अगस्त की उपस्थिति पंजिका पर उनके हस्ताक्षर नहीं थे। गत दिनों बीईओ BEO अशोक कुमार पाठक ने विद्यालय का निरीक्षण भी किया था। बावजूद इसके उनका संपूर्ण वेतन vetan भुगतान कर दिया गया।स्पष्ट है कि पंजिका पर एक साथ पूरे माह के हस्ताक्षर बनाए गए और उपस्थिति भी लाक कर दी गई। मामला जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी BSA के संज्ञान में आने पर उन्होंने निलंबन की बात कही है।शिक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले शिक्षकों Teacher’s को बख्शा नहीं जाएगा। विद्यालय न आने वाले शिक्षकों Teacher’s को निलंबित किया जाएगा। साथ ही इनका हस्ताक्षर बनाकर सहयोग करने वालों के विरुद्ध भी विभागीय जांच कर कार्रवाई की जाएगी।