बड़ी खबर: UP के 60 हजार कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने जा रहीं सरकार,कल होंगी घोषणा
लखनऊ। प्रदेश सरकार करीब 60 हजार ग्राम प्रहरियों (ग्राम चौकीदार) का मासिक मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपये करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 अक्टूबर को बरेली पुलिस लाइन में ग्राम प्रहरियों को सम्मानित करने के साथ इसकी घोषणा करेंगे। मानदेय में 40 प्रतिशत वृद्धि से हर ग्राम प्रहरी को सालाना 12 हजार रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। गृह विभाग से जुड़े ग्राम प्रहरी ग्रामीण क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों, आपसी विवादों और कानून-व्यवस्था से संबंधित सूचनाएं पुलिस तक पहुंचाते हैं। वे लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे थे और राजधानी में कई दिनों से धरना दे रहे थे।