UP Weather 25 October: उत्तर प्रदेश में इस दिन से झमाझम बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया अपडेट

UP Weather 25 October: उत्तर प्रदेश में इस दिन से झमाझम बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया अपडेट

बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान का असर यूपी Uttar Pradesh पर पड़ने वाला है। 28 अक्टूबर October से पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ जिलों District में झमाझम बारिश Rain होने की संभावना है। मौसम विभाग whether department के अनुसार 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर October तक पूर्वांचल, जबकि 29 अक्टूबर से 31 अक्तूबर तक पूरे प्रदेश Pradesh में बदरा बरसने के आसार हैं।साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने के साथ भारी बारिश Rain एवं वज्रपात का अलर्ट alert जारी किया है। मौसम whether के मिजाज में होने वाले इस बदलाव से आने वाले दिनों में तापमान गिरने एवं रात में सिहरन बढ़ने के आसार हैं।

बंगाल की खाड़ी में निम्न वायुदाब के चलते उपजे चक्रवाती तूफान ने बीते शुक्रवार को उग्र रूप ले लिया। मौसम विभाग के वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया कि तूफान के शनिवार और रविवार को प्रचंड रूप में पश्चिम बंगाल, ओड़ीसा के समुद्रतटीय इलाकों में फैलाव, फिर उसके बाद झारखंड, दक्षिण बिहार होते हुए आगे बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, बलिया और भदोही में भी आंधी-पानी एवं वज्रपात की चेतावनी जारी की है। फिलहाल, बनारस में इधर कुछ दिन से दिन में तेज धूप तो रात में सिहरन महसूस हो रही है। रात के तापमान में आंशिक ही सही, कमी हो रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 जबकि न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इन जिलों में 28 को झमाझम बारिश

प्रदेश Pradesh के सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, बलिया, संत रविदास नगर, गाजीपुर और आस-पास के इलाकों में मेघगर्जन के साथ झोंकेदार हवाएं और बारिश Rain का अलर्ट है।

29 अक्टूबर को इन जिलों में होगी बारिश

29 अक्टूबर October को सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, बलिया में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, बांदा, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, अमेठी, महराजगंज, रायबरेली, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर और आसपास के इलाकों में बदरा बरसने के आसार हैं।

Leave a Comment